धनबाद की हजारों Maiya Yojna की लाभुकों के कटेंगे नाम, योजना से होंगी वंचित, जानिए क्या है पूरा मामला….

Jharkhand: झारखंड में राशन कार्ड धारक और Maiya Yojna की लाभुकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। धनबाद में राशन कार्ड धारकों का नाम कटने वाले हैं। ताजा अपडेट के अनुसार यहां राशन कार्ड से दस हजार और नाम हटाए जाएंगे। बता दें राशन कार्ड धारकों को इससे बड़ा झटका लगने वाला है और साथ ही साथ Maiya Yojna की लाभुकों के भी नाम कटने की संभावना है।

10 हजार लाभुकों के नाम काटे जाएंगे

बता दें धनबाद में लगभग 10 हजार लाभुकों के नाम कटने की तैयारी चल रही है इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्य को परफॉर्मेंस इंडिकेटर यानी KPI रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट के आधार पर अब राशन कार्ड से नाम हटाए जाएंगे।

Read More: गोपालगंज में स्कूल परिसर में घुसे असामाजिक तत्व, शिक्षकों से मारपीट, छात्रों का सड़क पर धरना…

इनका काटा जाएगा नाम

अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं और आप जानना चाहते हैं कि आखिर किन अपात्र लोगों का नाम राशन कार्ड से कटने वाला है तो आपको बता दें कि जिन लोगों की महीने की इनकम 1.2 लाख रुपये से ज़्यादा है, उनका अपना पक्का घर है, चार पहिया या दो पहिया गाड़ी है या उनके नाम पर बिजली का कनेक्शन है, ऐसे लोग गरीबी रेखा से ऊपर आते हैं, ऐसे लोगों को राशन कार्ड का नकली लाभार्थी माना जाता है, उनकी पहचान करके उनका राशन कार्ड कैंसिल कर दिया जाएगा।

DSO पंकज कुमार ने दी जानकारी

इस मामले की जानकारी देते हुए DSO पंकज कुमार ने कहा कि दस हजार लोगों के नाम राशन कार्ड से हटाए जाएंगे। KPI की ओर से जांच रिपोर्ट दी गई है, इसी जांच के आधार पर नाम हटाए जाएंगे। अगर लोग कई जगहों से राशन कार्ड का इस्तेमाल कर लाभ ले रहे हैं, तो उनके नाम हटाए जाएंगे।

Maiya Yojna के लाभुकों के भी कटेंगे नाम

बता दें इन 10 हजार लाभुकों में कई महिला लाभुकों के नाम भी होंगे जो मंईयां योजना का लाभ उठा रही है ऐसे में अगर राशन कार्ड से ही उनका नाम काट दिया जाएगा तो फिर Maiya Yojna के लाभ से भी वे वंचित हो जाएंगी।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img