बक्सर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के आलोक में कल यानी की 17 मई को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से बक्सर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचन से संबंधित अद्यतन जानकारी देने हेतु समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में प्रेस/मीडिया ब्रीफिंग की गई। ये जानकारी दी कि आनंद मिश्रा जिनका सेव चुनाव चिन्ह है, उनका क्रम संख्या-7 है। लेकिन आज उसे बदल कर औथ कर दिया गया है।
आपको बता दें कि आनंद मिश्रा अपने चुनाव चिन्ह का जोर-शोर से प्रचार करना शुरू कर दिया था। लेकिन आज जब उन्हें ये पता लगा की उनका क्रम संख्या बदल गया है तो मायूस दिखे। उन्होंने वीडीयो जारी कर लोगों से आठ नंबर पर वोट देने को अपील किया। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह के षड्यंत्र की घटनाओं पर कतई ध्यान ना दें।

यह भी पढ़े : Breaking : बक्सर से IPS Anand Mishra लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
वरुण मिश्रा की रिपोर्ट



















