Advertisment
Saturday, October 4, 2025

Latest News

Related Posts

ऐतिहासिक होगी 8 जून, RLM का संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली

पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) बिहार प्रदेश द्वारा आयोजित ‘संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली’ मुजफ्फरपुर के क्लब मैदान में ऐतिहासिक होगी। जिसमें 13 जिले के 25 हजार से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता व नेतागण शामिल होंगे। इस महारैली का उद्घाटन राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो, पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा करेंगे।

Goal 6 Bihar News Jharkhand News and Breaking Updates

उत्तर बिहार के 13 जिलों से बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे

इस महारैली में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी समेत उत्तर बिहार के 13 जिलों से बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि यह महारैली ऐतिहासिक जिसमें 50 वर्षों से बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों में परिसीमन सुधार का अवसर नहीं मिलने से आम जनता भी जागरूक होकर अपने हक की बात कर रहे हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के इस अभियान में मजबूती से साथ दे रहे हैं।

यह भी देखें :

8 जून को मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में शामिल होंगे सभी लोग

आपको बता दें कि सारण, तिरहुत एवं दरभंगा प्रमंडल के रालोमो के साथियों ने आठ जून को मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में आयोजित ‘संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली’ में शामिल होकर आगामी 2026 में होने वाली परिसीमन सुधार की मांग के लिए पुरजोर साथ अपने नेता उपेंद्र कुशवाहा को देंगे। कार्यक्रम की तैयारी हेतु जिलावार जिला प्रभारी किए गए हैं। जिसमें सभी जिला प्रभारी अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संपर्क कर महारैली को ऐतिहासिक बनाने हेतु अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार के संकल्प को हम पूरा करके ही दम लेंगे – उपेंद्र कुशवाहा

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Loading Live TV...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe