Commercial Advertisment

JET परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग – AJSU ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और JPSC अध्यक्ष को भेजा आवेदन

Ranchi: ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 08/2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाली JET परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की है। वर्तमान में आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2025 निर्धारित है।

AJSU के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने बताया कि राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में दुर्गा पूजा और अन्य पर्वों के कारण लंबे अवकाश रहे, जिससे विश्वविद्यालयों का कार्य प्रभावित हुआ और विद्यार्थियों को डिग्री प्रमाणपत्र औऱ जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बबलू महतो ने कहा यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन विद्यार्थियों ने वर्षों तक मेहनत की है, वे केवल दस्तावेजों की अनुपलब्धता के कारण आवेदन से वंचित हो रहे हैं। JET परीक्षा लगभग 17 वर्षो के बाद आयोजित हो रही है, जो स्थानीय, मूलवासी, आदिवासी एवं वंचित छात्रों के लिए ऐतिहासिक अवसर है। आयोग को चाहिए कि इस परिस्थिति को समझते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर छात्रों के सपनों की रक्षा करे।”

AJSU ने आयोग से आग्रह किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि को कम से कम दो सप्ताह के लिए बढ़ाया जाए, ताकि कोई भी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित न हो। साथ ही संगठन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए AJSU निरंतर आवाज़ उठाता रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर जन आंदोलन भी करेगा। इस मौके पर लक्ष्मण साहू, प्रियांशु तिवारी, योगेश महतो, अमन रवि समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...