Muzaffarpur Court परिसर में वाच टावर का निर्माण कार्य शुरू

पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायाधीश सत्यव्रत वर्मा ने प्रथम वॉच टावर निर्माण की रखी आधारशिला। प्रधान जिला एवं सर्व न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह को दी गई विदाई।

मुजफ्फरपुर: पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह मुजफ्फरपुर न्याय मंडल के निरीक्षी न्यायाधीश सत्यव्रत वर्मा ने मुजफ्फरपुर न्यायालय परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रथम वॉच टावर निर्माण के लिए विधि विधान से पूजन कर आधारशिला रखी। उन्होंने मुज़फ्फरपुर स्टेशन की तरफ से मुजफ्फरपुर न्यायालय परिसर में आने जाने वाले रास्ते को फीता काटकर उद्घाटन भी किया गया।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन, मुजफ्फरपुर और एडवोकेट एसोसिएशन, मुजफ्फरपुर की ओर से आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुजफ्फरपुर स्टेशन की तरफ से रास्ते को खोला गया है। इसमें सभी अधिवक्ताओं को सुरक्षा की दृष्टिकोण से सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक सहयोग करने की अपील की।

इसके साथ ही मुजफ्फरपुर न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह को जिला बार एसोसिएशन और एडवोकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विदाई दी गई।

 इस अवसर जिला बार एसोसिएशन, मुज़फ्फरपुर के महासचिव रवि प्रताप सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निरीक्षी न्यायाधीश सत्यव्रत वर्मा द्वारा मुजफ्फरपुर स्टेशन तरफ से आने वाले रास्ते को खोला गया है, साथ ही प्रथम वॉच टावर निर्माण की आधारशिला रखी गई है। वर्तमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह जी को विदाई दी गयी, इनके कार्यकाल में किए गए कार्य को भुलाया नहीं जा सकता है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-   टॉप 10 में शामिल Criminal को एसटीएफ की टीम ने दबोचा

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत के संकल्प से पटना में...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को 'विकसित भारत संकल्प सभा' और 'सेवा ज्योति यात्रा' का आयोजन...

Hemant Soren की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड के राजनीतिक...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन से सोरेन परिवार और झारखंड के राजनीतिक जगत...

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...