Advertisment

नाला विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी को लेकर भाजपा में अंतर्विरोध शुरू

जामताड़ा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भाजपा प्रत्याशी की सूची के बाद जामताड़ा भाजपा में अंतर्विरोध शुरू हो गया है। नाला विधानसभा के कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर प्रत्याशी के रूप में चल रहे माधव चंद्र महतो के नाम का खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। यह विरोध ऐसे वक्त पर शुरू हुआ है, जब पार्टी कार्यकर्ता से लेकर मतदाता तक प्रत्याशी का नाम जानने का इंतजार कर रहे हैं।

नाला विधानसभा में प्रत्याशी को लेकर भाजपा में अंतर्विरोध शुरू

बताया जा रहा है कि यह अंतर्विरोध पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं भीड़ से कुछ कार्यकर्ता पूर्व प्रत्याशी सह पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल के पक्ष में नारेबाजी भी कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में स्पष्ट समझा जा सकता है कि कार्यकर्ता गुटो में बंट रहे हैं, जिसका नुकसान सीधे तौर पर भाजपा को उठाना पड़ सकता है।

इसके अलावा विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने माधव चंद्र महतो पर दो-दो बार भाजपा को हराने का संगीन आरोप भी लगाया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगातार दो बार उनके विरोध के कारण पार्टी को सीट गंवानी पड़ी। वैसे व्यक्ति को जो पार्टी विरोधी है, उसे टिकट दिया जाता है तो पूरा कार्यकर्ता सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देगा।

नाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अंदर जो स्थिति उत्पन्न हो गई है, वह चुनाव में संकट खड़ा कर सकता है। बता दें कि, माधव चंद्र महतो ने बीते चुनाव में टिकट नहीं दिए जाने पर भाजपा के विरोध में झाविमो (प्र) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसके कारण यह सीट बीजेपी को गंवानी पड़ी थी। वह लगातार भाजपा के विरोध में काम भी कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने आजसू का दामन थामा था। लेकिन वर्ष 2019 में भी उन्हें सफलता नहीं मिली।

उसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व उन्होंने आजसू छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और अब टिकट के दावेदार भी बने हुए हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं में उनके नाम को लेकर विरोध का स्वर उठने लगा है, बल्कि विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं ने उनका वीडियो वायरल किया है, जिसमें वर्ष 2014 में भाजपा द्वारा टिकट काटे जाने पर उन्होंने भाजपा से बगावत का ऐलान किया था। बहरहाल पार्टी की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है।

अजीत कुमार की रिपोर्ट

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...