विधानसभा चुनाव: गुमला, विशुनपुर और सिसई में नामांकन शुरू, यहां मिलेगा नॉमिनेशन फॉर्म 

गुमला. जिले की विशुनपुर, गुमला एवं सिसई विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज शुरू हो गयी है। इसको लेकर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि आज 18 अक्टूबर से लेकर उम्मीदवारों के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 25 अक्टूबर 2024 तक का समय होगा। 25 अक्टूबर तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक ( सार्वजनिक अवकाश के दिनों को छोड़ कर ) नाम निर्देशन किए जाएंगे। तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए नामामंकन की प्रक्रिया एसडीओ कार्यालय गुमला में की जाएगी। इसके साथ भी नॉमिनेशन फॉर्म का भी वितरण एसडीओ कार्यायल में ही किया जाएगा।

गुमला में नामांकन प्रक्रिया शुरू

उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र संविक्षा की तिथि 28 अक्टूबर 2024 को होगी और उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है। मतदान दिवस का आयोजन 13 नवंबर को किया जाएगा तथा इस बार मतदान का समय पूर्वाह्न 7 बजे से लेकर अपराह्न 5 बजे तक के लिए निर्धारित है। वहीं जिले के क्रिटिकल बूथों में संध्या 4 बजे तक मतदान होगा। इसके साथ ही मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 18 से 25 अक्टूबर तक एसडीओ कार्यालय गुमला के आसपास 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस दौरान एक उम्मीदवारों को केवल तीन वाहनों को एसडीओ कार्यालय परिसर के अंदर पार्क करने की अनुमति होगी और नामांकन पत्र दाखिल करते समय उम्मीदवार सहित केवल पांच लोगों को कार्यालय में प्रवेश करने की अनुमति होगी।

इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा नाम निर्देशन के साथ अभियार्थियों द्वारा समर्पित किए जाने वाले दस्तावेजों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि अभियार्थी नामांकन के लिए फॉर्म एसडीओ कार्यालय गुमला से प्राप्त कर सकते एवं अभियार्थियोंं के द्वारा नाम निर्देशन शुल्क (5160 रुपए) जमा की जाएगी।

Jharkhand Teacher Recruitment 2026: 1042 सहायक आचार्यों को 29 जून को...

झारखंड में 1042 सहायक आचार्यों को 29 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देंगे। खेलगांव में आयोजित समारोह में प्राथमिक और मध्य...

JCECE 2026 Update: झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी,...

झारखंड कंबाइंड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई तक बढ़ी। परीक्षा अब 19 जुलाई की जगह 26 जुलाई को...

Passport Rules Update: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, शुल्क...

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियम 1980 में संशोधन किया। 1 जुलाई 2026 से सामान्य और तत्काल पासपोर्ट की फीस बढ़ेगी। बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों...