गांजा पीने के दौरान विवाद, पत्थर से कूचकर……

सरायकेलाः जिले के शाहिद बागान में बीते 4 अप्रैल की शाम मोहम्मद दिलनवाज नामक युवक की पत्थर से कूच कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण गांजा पीने में हुआ विवाद बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-कुंडी खोलकर लाखों रुपए की संपत्ति की चोरी…….

हत्याकांड का खुलासा करते हुए चांडिल एसडीपीओ सुनील कुमार राजवर ने बताया कि 4 अप्रैल की शाम कपाली के शहीद बागान में लहूलुहान अवस्था में एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था। जांच-पड़ताल करने पर युवक की पहचान स्थानीय मोहम्मद दिल नवाज के रूप में की गई थी।

गांजा पीने के दौरान के दौरान हुआ था विवाद

पुलिस ने हत्याकांड के बाद मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया, जहां एसडीपीओ के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड को अंजाम देने वाले डांगरडीह निवासी मोहम्मद हसनैन अंसारी और नवाज आरजू उर्फ मुन्ना को दबोचा।

पुलिस ने उनके पास से हत्या को अंजाम देने में प्रयुक्त कंक्रीट का पत्थर, एक मोटरसाइकिल, मृतक का आधा जला हुआ मोबाइल, फोन आदि बरामद किया है। चांडिल एसडीपीओ सुनील राजवर ने बताया कि हत्या का मुख्य कारण मृतक मोहम्मद दिल नवाज एवं हत्या आरोपी हसनैन अंसारी के बीच शाहिद बागान में गांजा पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

डीवाई पाटिल स्कूल 5 22Scope News

ये भी पढ़ें-कल्पना सोरेन की केन्द्र सरकार के खिलाफ उलगुलान……. 

मामला इतना बढ़ गया कि हत्या आरोपी ने पास में रखे कंक्रीट के एक बड़े पत्थर से मृतक के सर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

Bokaro Steel Plant: BSL में Vigilance Campaign के तहत संवाद कार्यक्रम,...

 बोकारो स्टील प्लांट में सतर्कता अभियान के तहत टेंडर एवं क्लेम्स विभाग के अधिकारियों के साथ संवाद हुआ। पारदर्शिता और जवाबदेही पर चर्चा हुई।Bokaro...

Dhanbad Coal Case: एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह से ED...

धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने पत्नी आरती सिंह से पूछताछ की। 500 करोड़ की संपत्तियों...

 Ranchi Crime: हरमू में 15 लाख की चोरी, रिटायर्ड संयुक्त निबंधक...

 रांची के हरमू हाउसिंग बोर्ड में रिटायर्ड संयुक्त निबंधक के बंद घर से करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई।...