रुपए के लेनदेन को लेकर बढ़ा विवाद, महिला के साथ मारपीट, 4 दिनों बाद अस्पताल में मौत

नालंदा : नालंदा जिले के भागनबीघा ओपी क्षेत्र के पतासंग गांव में रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों के बीच रुपए लेन देन के विवाद को सुलझाने को महिला सुलझाने गई थी। गई पिछले 23 मई को गांव के ही कुछ दबंगों ने मन्नू राम की पत्नी ज्ञानती देवी के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 की टीम ने घायल महिला को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया। चार दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार ज्ञानती देवी ने दम तोड़ दिया।

Goal 6 22Scope News

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, जमकर हंगामा

आपको बता दें कि महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शव गांव लाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही डीएसपी संजय जायसवाल मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया। डीएसपी संजय जायसवाल ने बताया कि महिला के सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने पड़ोसियों के बीच विवाद की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : होटल में बीफ बिरयानी परोसने पर बवाल, नगर SP अशोक कुमार ने कहा- जांच उपरांत होगी कार्रवाई…

यह भी देखें :

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Hitech Exam Centres: बिहार के 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक...

Bihar Hitech Exam Centres:  बिहार में परीक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।...

Bihar CM Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में बिहार भाजपा ने...

Bihar CM Relief Fund: बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई...

Ranchi News: Amity Law School में ‘Fundamentals of Mooting 2.0’ कार्यशाला...

Ranchi News: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के अमिटी लॉ स्कूल (Amity Law School) में विद्यार्थियों के कानूनी कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...