माउंट कॉर्मेल में दीक्षांत समारोह का आयोजन

पटना : कार्मेल हाई स्कूल के सभागार में आज सत्र 2023-2024 की छात्राओं का दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समाज को आलोकित करने की दिशा में अग्रसर छात्राओं ने प्रज्वलित दीप के साथ प्राचार्या सिस्टर मृदुला और वर्ग शिक्षिकाओं के नेतृत्व में सभागार में प्रवेश किया। इस अवसर पर छात्राओं के अभिभावक भी आमंत्रित थे। ईश्वरीय वंदना के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत प्राचार्या ने किया और छात्राओं के सुंदर , सुखद जीवन की कामना की जो मानवता के प्रति समर्पित हो। इस अवसर पर सभी छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया और उन छात्राओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने विगत वर्षों में अपनी प्रतिभा से विद्यालय को गौरवान्वित किया था। सुमधुर धन्यवाद गीत के बाद इस सुखद दिन का अंत मधुर विद्यालय गान से हुआ जो कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति थी।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...