ICFAI विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह, 139 स्टूडेंट्स को डिग्री और 18 को मिले मेडल

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेश बैस और जस्टिस रोंगन मुखोपाध्याय हुए शामिल

रांची : झारखंड ICFAI विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया.

राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया.

इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस रहे. वहीं, विशिष्ट अतिथि जस्टिस रोंगन मुखोपाध्याय थे.

icfai1 22Scope News

ICFAI विश्वविद्यालय: सात छात्र-छात्राओं को पीएचडी का उपाधि

इक्फाई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में साल 2022 में स्नातक करने वाले 139 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी गयी. इसमें सात छात्र-छात्राओं को पीएचडी का उपाधि दिया गया. वहीं, 9 छात्रों को उत्कृष्ट परिणाम के लिए गोल्ड मेडल और 9 को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया. सभी छात्र-छात्राओं को राज्यपाल रमेश बैस और जस्टिस रोंगन मुखोपाध्याय ने डिग्री और मेडल देकर सम्मानित किया. आर्यभट्ट सभागार में हुए दीक्षांत समारोह में इक्फाई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओआरएस राव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. इसके बाद सभी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित किया.

icfai12 22Scope News

राज्यपाल ने कहा कि ICFAI झारखंड आईएफसीएआई समूह का हिस्सा है. विश्वविद्यालय में अलग अलग विभाग है जिससे छात्रों को पढ़ाई करने में आसानी होती है. विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान किसी छात्रों के पिताजी की मृत्यु हो जाती है तो विश्वविद्यालय की ओर से ऐसे बच्चों को अध्ययन शुल्क की छूट दी जाती है और ये विश्वविद्यालय की ओर से सरहनीय कदम है.

गुणवत्तायुक्त और संस्कारयुक्त शिक्षा देने के लिए इक्फाई विश्वविद्यालय कृतसंकल्पित- कुलपति

इक्फाई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओआरएस राव ने कहा कि अपने स्थापना काल से ही इक्फाई विश्वविद्यालय गुणवत्तायुक्त और संस्कारयुक्त शिक्षा देने के प्रति कृतसंकल्पित है. उन्होंने कहा कि इक्फाई विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र देश के विभिन्न नामी-गिरामी कंपनियों में कार्यरत हैं. विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों का शत-प्रतिशत प्लेसमेंट हो. इस दिशा में विश्वविद्यालय प्रबंधन लगातार प्रयासरत रहता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की जरूरतों और रोजगारपरक शिक्षा के बढ़ते दायरे को देखते हुए अगले सत्र से कई नये पाठ्यक्रमों की भी शुरुआत की जाएगी. दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के हाथों डिग्री पाकर विद्यार्थी गौरवान्वित हुए.

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...