Cooch Behar Trophy Match Hazaribagh: झारखंड ने दर्ज की शानदार जीत, केरल को 6 रनों से दी मात

Cooch Behar Trophy Match Hazaribagh: हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए झारखंड बनाम केरल मैच में झारखंड ने शानदार जीत दर्ज की. मैच काफी रोमांचक रहा. मैच देखने आए सभी दर्शक को मैच के दौरान काफी सारे टर्निंग पॉइंट देखने को मिले. झारखंड ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए केरल की टीम को 6 रनों से पराजित किया. कूच बिहार अंडर-19 का यह मुकाबला झारखंड और केरल के बीच 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक खेला गया. आज मैच का अंतिम दिन था.

मैच में झारखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए थे जिसके जवाब में केरल की टीम ने 333 रन बना दिए थे जिसमें शानदार शतक केरल के बल्लेबाज माधव कृष्ण ने बनाया था. वहीं दूसरी पारी में झारखंड की टीम ने 313 रन बनाए थे और 187 रनों का टारगेट केरल को दिया था. जिस लक्ष्य का पीछा केरल कई टीम ना कर सकी और झारखंड की टीम ने इस मुकाबले को 6 रनों से अपने नाम कर लिया.

Cooch Behar Trophy Match Hazaribagh: झारखंड ने दर्ज की शानदार जीत

दूसरी पारी में झारखंड की टीम ने 313 रन बनाए थे और 187 रनों का टारगेट केरल को दिया था. दूसरी पारी में झारखंड की तरफ से अनमोल राज ने तेज तर्रार 133 रनों की पारी खेली. वहीं यश राठौड़ ने 255 गेंद पर 77 रन  की एक सूझ बुझ भरी पारी खेली. आपकी जानकारी के लिए बता दें, 187 रनों का पीछा करने उतरी केरल की टीम 6 रन पहले ऑल आउट हो गई और इस प्रकार झारखंड ने यह मैच छह रनों से जीत लिया. हालांकि केरल के कप्तान और विकेटकीपर मानव कृष्णा ने हाथ डालने की भरपूर कोशिश की परंतु 71 रन बनाकर वह अनमोल राज का शिकार हो गए.

Jharkhand Assembly Winter Session: सदन में बोले CM Hemant Soren, कई मुद्दों पर अपनी राय की प्रकट

Cooch Behar Trophy Match Hazaribagh: ईशान और अनमोल ने दिखाया कमाल का खेल

झारखंड की तरफ से ईशान ओम ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए तो वही अनमोल राज ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए दो विकेट भी झटके. जीत के बाद झारखंड के कोच साबिर अहमद काफी खुश दिखे और उन्होंने पिच लेकर ग्राउंड स्टाफ तक की खूब सराहना की. वही हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के सचिव बंटी तिवारी भी इस सफल आयोजन के बाद काफी खुद दिखे और उन्होंने हजारीबाग के दर्शकों का सपोर्ट मिलने पर दर्शकों की खूब सराहना की. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Saffrn

Trending News

SSC GD Constable Exam 2026 Schedule जारी, अब मिलेगी Exam Week...

 एसएससी ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी किया। 27 अप्रैल से 30 मई तक चार चरणों में परीक्षा, उम्मीदवार चुन सकेंगे...

Jharkhand Excise Constable Exam 2026: आज 370 केंद्रों पर परीक्षा, 1.48...

 झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल को 370 केंद्रों पर आयोजित, 1.48 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।Jharkhand Excise Constable...

Jharkhand Weather Update: अगले 4 दिनों में तापमान में 6°C तक...

 झारखंड में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अगले 4 दिनों में 4-6°C तक वृद्धि की संभावना, गर्म हवाओं से बढ़ेगी परेशानी।Jharkhand Weather Update...

Ramgarh में हादसे के बाद भी सबक नहीं, सड़क पर भारी...

Ramgarh: Ramgarh जिले के अरगड्डा- नईसराय मुख्य सड़क पर स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में बीते कुछ दिन पूर्व हादसा होने के बाद माहौल...

राज्य के सभी 38 जिलों की ग्रामीण सड़कों पर 26,031 जेब्रा...

पटना : राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के सुदृढ़ के उद्देश्य से बिहार के सभी 38 जिलों में अब तक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img