Ramgarh में हादसे के बाद भी सबक नहीं, सड़क पर भारी वाहनों की मनमानी जारी

Ramgarh: Ramgarh जिले के अरगड्डा- नईसराय मुख्य सड़क पर स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में बीते कुछ दिन पूर्व हादसा होने के बाद माहौल गमगीन बना हुआ है, इस दौरान सुरक्षा संबंधी कई बातें हुई, जिसमें सड़कों पर बड़े गाड़ियां नहीं खड़ा करने की बातें शामिल थी। लेकिन चंद 6 दिनों बाद शनिवार को 22 चक्का से लेकर 10 चक्के और बड़े-बड़े टेलर सड़क के दोनों ओर खड़े हो गए, इससे सड़क दुर्घटना की आशंका लगातार बढ़ती गई, सड़क संकुचित होने से वाहनों और राहगीरों को भी चलने में काफी कठिनाई हुई, कभी-कभी जाम की स्थिति भी बनी।

मुख्य सड़क पर वाहनों को खड़ा करने से रोका गया

बता दें कि बीते दिन जब झारखंड इस्पात इंडेक्शन धमाका हुआ, इसके बाद फैक्ट्री के समक्ष प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने गेट के सामने मुख्य सड़क पर भारी वाहनों को खड़ा नहीं करने को लेकर भी आवाज उठाई थी, लेकिन हादसे के चंद दिन गुजरने के बाद आधा दर्जन मजदूर जिंदगी और मौत के बीच झूलने के दौरान फिर से आज शनिवार को असुरक्षा का दौर सड़क पर वहान खड़ा कर आरंभ कर दिया गया है।

आखिरकार लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था को नियमानुसार सुरक्षा इंतजाम के साथ कैसे ठीक हो पाएगा…

जो घोर लापरवाही की ओर इशारा करता है, लोग बताते हैं कि जब-जब हादसा होता है, तब तक बड़ी-बड़ी बातें होती हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद ही बातों की सच्चाई सबों के सामने आ जाती है, जो इस प्रकार के नजारे को देखकर लगाया जा सकता है, आखिरकार लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था को नियमानुसार सुरक्षा इंतजाम के साथ कैसे ठीक हो पाएगा, ये सवाल जवाब ढूंढ रहा है।

 

 

 

धनबाद में 65 वर्षीय शेख हलीम हत्या मामले का खुलासा, बेटे...

धनबाद: पुलिस का दावा है कि उन्होंने महूदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल्टैंड मुख्य सड़क के किनारे झाड़ियों में 65 वर्षीय शेख हलीम का...

पटना DM का आदेश, अत्यधिक गर्मी के कारण 20 जून तक...

पटना : बिहार में मॉनसून की एंट्री के बावजूद लोग उमस वाली गर्मी से परेशान हैं। पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम...

मुरलीगंज में व्यापारियों का महाकुंभ, प्रशासन व पुलिस के साथ सीधा...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और पुलिस के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चैंबर ऑफ...