कटिहार सदर अस्पताल के एसी प्लांट से 10 लाख का कॉपर वायर गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
कटिहार : सदर अस्पताल में भीषण चोरी की खबर है जहां लगभग 10 लाख के लागत से मातृ शिशु बिल्डिंग के छत पर इंस्टॉल किए गए एयर कंडीशनर यूनिट से कॉपर वायर निकाल कर चोर फरार हो गये।
बताया जा रहा है कि इसके चलते एक महीना तक एयर कंडीशनिंग सेवा ठप हो सकता है। एस. एन. सी. यू, लेबर वार्ड से लेकर पूरे बिल्डिंग के एसी से जुड़ा हुआ व्यवस्था। इस चोरी के बारे में बताया जा रहा है कटिहार सदर अस्पताल परिसर में मातृ शिशु बिल्डिंग के छत के ऊपर अस्पताल से जुड़ा हुआ एसी का पूरा सेटअप मेंटेनेंस कंपनी के द्वारा इनस्टॉल किया गया है लेकिन चोरों ने अति सुरक्षित इस इलाके में छत पर चढ़ कर तमाम एसी के इक्विपमेंट्स और महंगे कॉपर वायर गायब कर दिया।
मेंटेनेंस कंपनी के सुपरवाइजर इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहा है फिलहाल सरकारी बिल्डिंग से लगभग 10 लाख के सामानों की चोरी से पूरे प्रशासन में हड़कंप फैला है।
ये भी पढ़े : नवादा में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
रतन कुमार की रिपोर्ट
Highlights


