झारखंड में कोरोना अलर्ट: झारखंड में फिर कोरोना की आहट, धनबाद में मिले 2 एक्टिव केस, राज्यभर में 37 मरीज

रांची/बोकारो: देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। इसी के मद्देनज़र झारखंड के कई जिलों में एहतियातन तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खासकर बोकारो जिला प्रशासन ने कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के लिए 10 बेड तैयार कर दिए हैं। ये सभी बेड आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। फिलहाल जिले में कोई एक्टिव केस नहीं मिला है, लेकिन पड़ोसी जिला धनबाद में दो एक्टिव केस पाए गए हैं, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

धनबाद में मिले एक्टिव केस, बोकारो सतर्क
धनबाद में कोरोना के दो एक्टिव मामले सामने आने के बाद बोकारो प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पूरी तैयारी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग ने बोकारो सदर अस्पताल में आइसोलेशन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर दी हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि अगर संक्रमण फैलता है तो उसे नियंत्रित करने की पूरी योजना तैयार है।

सिविल सर्जन ने दी लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह
बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण ने कहा कि जिले में डरने की नहीं, बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें, मास्क का प्रयोग करें और हाथों की नियमित सफाई करें। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता है।

राज्य में कुल 37 एक्टिव केस, रांची में सबसे अधिक 16 मरीज
झारखंड में फिलहाल कोरोना के कुल 37 एक्टिव केस हैं, जिनमें राजधानी रांची में सबसे अधिक 16 मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य के अन्य जिलों में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतर्कता बरती जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए योजना बनाई गई है। सरकार की ओर से जल्द ही जांच शिविर लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

देशभर में बढ़े एक्टिव केस, केरल में सबसे अधिक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देशभर में इस समय कोरोना के कुल 7264 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 11 लोगों की मौत हुई है, हालांकि इनमें से अधिकांश लोग गंभीर बीमारियों से पहले से ग्रसित थे। राज्यों की बात करें तो केरल में सबसे अधिक 1920 केस हैं, इसके बाद गुजरात (1433), पश्चिम बंगाल (747), दिल्ली (649), कर्नाटक (591), महाराष्ट्र (540), उत्तर प्रदेश (275) और तमिलनाडु (220) में मामले सक्रिय हैं।

राहत की बात: 119 मरीज ठीक हुए
हालांकि, राहत की खबर यह है कि बीते 24 घंटे में देश में 119 मरीज पूरी तरह ठीक होकर घर लौटे हैं। यह संकेत है कि वायरस की गंभीरता पहले जैसी नहीं है, लेकिन एहतियात और सतर्कता अब भी ज़रूरी है।

झारखंड सरकार और जिला प्रशासन संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए पूरी सतर्कता बरत रहा है। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जा रहे हैं और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। आमजन को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और सरकारी गाइडलाइंस का पालन करें।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates