सदर अस्पताल को निगम देगा वाटर कनेक्शिन

रांची. सदर अस्पताल में गर्मी में पानी मिलना मुश्किल हो रहा है. लेकिन आनेवाले दिनों में अस्पताल भूमिगत जल पर निर्भर नहीं रहेगा. रांची नगर निगम से पानी का स्थायी कनेक्शन लेने की तैयारी की गयी है.

निगम में कनेक्शन के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. इसके लिए सदर अस्पताल का होल्डिंग नंबर सहित अन्य पेपर प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है. पेयजल विभाग ने हाल ही में पुरुलिया रोड से सिविल सर्जन कार्यालय और अस्पताल तक पाइपलाइन बिछाया है.

वाटर कनेक्शन मिलने के बाद अस्पताल परिसर में पानी की समस्या खत्म हो जायेगी. अस्पताल में पानी की किल्लत के चलते खासकर गरीब मरीजों के इलाज के साथ रोजाना बीस रुपये की पानी की बोतल खरीद पाना काफी मुश्किल होता है.

इधर, अस्पताल के पुराने भवन के दूसरे तल्ले पर मरम्मत के अभाव में वाटर कूलर मशीन खराब है. इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. वहीं, नये सुपर स्पेशियलिटी विंग में वाटर एटीएम से शुद्ध जल मिल रहा है.

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...