Advertisement
Advertisement

बीएड के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन आज से 

रांची:जेसीइसीइबी  द्वारा राज्य के 136 कॉलेजों में सत्र 2024-26 के तहत बीएड, एमएड, बीपीएड और एमपीएड में नामांकन के लिए 18 जुलाई से पहली काउंसेलिंग शुरू की जा रही है. इसकी प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को हुई थी.

27 मई को जारी रिजल्ट के आधार पर उत्तीर्ण अभ्यर्थी काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 18 जुलाईसे आरंभ होगा, जबकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग सीट अलॉटमेंट की अंतिम तिथि 25 जुलाई है.

च्वाइस फिलिंग सीट आवंटन में किसी तरह का संशोधन 26 से 27 जुलाई तक होगा. पर्षद द्वारा सीट अलॉटमेंट का प्रोविजनल लेटर 30 जुलाई को जारी किया जायेगा. इसके आधार पर अभ्यर्थी 31 जुलाई से सात अगस्त तक संबंधित कॉलेज में नामांकन ले सकते हैं.

पर्षद के सचिव ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे सीटों के आवंटन के लिए अधिक से अधिक विकल्प का चयन करें, क्योंकि विकल्प के चयन करने की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है. काउंसेलिंग के लिए अनारक्षित, इडब्ल्यूएस, बीसी-01 और बीसी-02 अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 400 रुपये निर्धारित है. वहीं एसटी, एससी व महिला के लिए काउंसेलिंग शुल्क 250 रुपये लगेंगे.

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...