रांची: डुमरी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में आज मतगणना का कार्य जारी है। मतगणना का कार्य पचंबा कृषि उत्पादन बाजार समिति के मतगणना हॉल में सुबह 8 बजे आरंभ हुआ था और 8वे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। 8वे राउंड में बेबी देवी को 26794 वोट मिले हैं, जबकि एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी को 29633 वोट मिले हैं। एआईएमआईएम के उम्मीदवार रिजवी को 1370 मिले है। 8वे राउंड की मतगणना में यशोदा देवी 2839 वोट से आगे।

















