कुढ़नी उपचुनाव की गिनती जारी, BJP और JDU में टक्कर

MUJAFFARPUR: कुढ़नी उपचुनाव की गिनती जारी , कुढ़नी उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है.

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही. 10 बजे के बाद रुझान आने शुरु हो जाएंगे.

कुढ़नी सीट के लिए 13 उम्मीदवारों ने अपना दावा ठोंका था.

बीजेपी और जेडीयू के बीच सीधी टक्कर है.

जेडीयू के मनोज कुशवाहा और बीजेपी के

केदार प्रसाद गुप्ता को मैदान में उतारा.

manoj 22Scope News


कुढ़नी उपचुनाव की गिनती जारी – 23 राउंड में होगी वोटों की गिनती


मुजफ्फरपुर के आरडीएस कॉलेज में बने मतगणना केंद्र

में 23 राउंड में वोटों की गिनती होगी.

इसके लिए 14 टेबल बनाए गए हैं. 22 राउंड में सभी

14 टेबल पर वोटों की गिनती होगी। अंतिम राउंड में

12 टेबल पर ही मतगणना होगी. मतगणना केंद्र पर विधि व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर डीएम प्रणव कुमार और एसएसपी जयंत कांत के संयुक्त आदेश पर अलग-अलग जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

सीसी कैमरे से रखी जाएगी नजर, बनाया गया कंट्रोल रूम

मतगणना स्थल पर सुरक्षा व जांच के लिए सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं. मतगणना की सभी जानकारी कैमरे में कैद होती रहेगी. सीसीटीवी का कंट्रोल रूम परिसर में ही बनाया गया है. निर्वाची पदाधिकारी खगेश चंद्र झा ने बताया कि मतगणना की तैयारी कर ली गई है. प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा रिजर्व मतगणना कर्मी भी हैं. उन्होंने कहा कि पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. इस बीच निर्धारित समय पर ईवीएम के वोटों की भी गिनती शुरु की जाएगी.

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...

Ranchi Crime News: अरगोड़ा में चेन स्नैचरों का आतंक, तीन दिनों...

 रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर दो महिलाओं की सोने की चेन झपट ली गई। हरमू में हुई दोनों घटनाओं...