Advertisement

पश्चिम बंगाल उपचुनाव : भवानीपुर समेत तीन सीटों पर गिनती शुरू, ममता की किस्मत का होगा फैसला

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की भवानीपुर, मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज और जंगीपुर सीटों पर हुए चुनाव के नतीजें आज घोषित किये जाएंगे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ी थी. आज उनकी भाग्य का फैसला होना है. ममता को मुख्यमंत्री पद बरकरार रखने के लिए यह उपचुनाव जीतना है. जानकारी के अनुसार वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को हुए उपचुनाव में 57 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था. इस निर्वाचन क्षेत्र से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं.

21 राउंड की होगी मतगणना

बंगाल की हाई वोल्टेज भवानीपुर सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. 21 राउंड की मतगणना होगी. सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था है. देखना होगा कि सीएम ममता बनर्जी आसान जीत दर्ज करती हैं या बीजेपी उम्मीदवार प्रिंयका टिबरेवाल कोई सरप्राइज देंगी. वामपंथी उम्मीदवार श्रीजीब बिस्वास भी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं.

ममता को बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल की चुनौती

भवानीपुर सीट पर टीएमसी की सुप्रीमो बनर्जी का मुकाबला बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल और सीपीएम के श्रीजीव बिस्वास से है. इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से हारने वाली ममता को मुख्यमंत्री को पद बरकरार रखने के लिए यह उपचुनाव जीतना है.

अप्रैल में टीएमसी उम्मीदवार को मिली थी 57.71 फीसदी वोट

बंगाल में अप्रैल में जब चुनाव हुए थे, तब भवानीपुर में 61.79 फीसदी मतदान हुआ था और चट्टोपाध्याय ने 57.71 फीसदी वोटों के साथ सीट जीती थी. जबकि उनके बीजेपी प्रतिद्वंद्वी ने 35.16 फीसदी वोट हासिल किए थे. तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों में से 213 सीटों पर जीत हासिल करते हुए भारी जीत दर्ज की. वही बीजेपी को 77 सीटें मिली थीं.

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...