रांचीः लैंड स्कैम के आरोपी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष की जमानत याचिका पर PMLA कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका की खारिज कर दी है. ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका ने पक्ष रखा. अमित अग्रवाल की ओर से अधिवक्ता विद्युत चौरसिया ने बहस की.
लैंड स्कैम मामले में 7 जून को किया था गिरफ्तार
ईडी ने 7 जून को कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को कोलकाता से गिरफ्तार किया था. इस केस में रांची के बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है.
Highlights


