कोर्ट ने 7 साल पुराने हत्या मामले में एक महिला सहित 4 लोगों को उम्रकैद की सजा

सासाराम : सासाराम के सिविल कोर्ट ने सात साल पुराने एक हत्या मामले में एक महिला सहित चार लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। एडीजे-4 की अदालत में यह सजा सुनाई है। बताया जाता है कि चार मार्च 2019 को अगरेर थाना क्षेत्र में किशोर मनु कुमार नामक एक किशोर की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया था। जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आया। जिसमें एक महिला से प्रेम-प्रसंग का मामला जुड़ा हुआ था। जांच में यह बात स्पष्ट हुई की महिला का नाबालिग लड़के से प्रेम संबंध हो गया था।

महिला ने ही नाबालिग लड़के को फोन करके अंतिम बार अपने पास बुलाई थी

महिला ने ही नाबालिग लड़के को फोन करके अंतिम बार अपने पास बुलाई थी और बाद में उसका शव छत विक्षत हालत में मिला था। उसके गुप्तांग भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे। इस मामले में महिला सुमन देवी उसके पति दढेश्वर चौधरी, पिता फलदेव चौधरी एवं भाई प्रकाश चौधरी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इस संबंध में पीड़ित के अधिवक्ता रामाशीष सिंह ने बताया कि न्यायालय ने सभी पर पांच पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

यह भी पढ़े : नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच से लावारिस हालत में 11 बोरी में बंद 311 कछुआ बरामद…

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...