गढ़वा में महिला की हत्या के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, जंगल से मिला था कंकाल

गढ़वा. पुलिस ने भवनाथपुर थाना क्षेत्र के जंगल से मिले महिला के कंकाल मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने ही तिहरे प्रेम प्रसंग के कारण महिला की हत्या कर दी थी।

गढ़वा में हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, विगत दिनों भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अकेला जंगल से एक महिला का कंकाल मिला था। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए महिला के प्रेमी अब्दुल ख़ान को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान समित्री देवी के रूप में हुई।

वहीं मामले के बारे में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की हत्या तिहरे प्रेम प्रसंग के कारण प्रेमी के द्वारा की गयी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लगातार सक्रिय दिख रहे हैं नीतीश कुमार, अचानक पहुंचे JDU प्रदेश...

पटना : बिहार के पूर्व सीएम व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार इन दोनों लगातार सक्रिय दिख रहे हैं। आज...

मूसलाधार बारिश से सुगौली नगर पंचायत की खुली पोल, थाना परिसर...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली में सोमवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पंचायत की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी।...

बोधगया पहुंचे सद्गुरु जग्गी वासुदेव, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

गयाजी : विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी बासुदेव ने सोमवार को विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध...