बेतिया : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के बैनर तले जिला मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला नेता प्रभुराज राव ने किया। सैकड़ों पुरुष और महिलाओं ने झंडा बैनर के साथ जिला मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी की खिलाफ विरोध जताते हुए बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रभु राज राव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरण सीमा पर है और सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। गरीब पर्चाधारियों को आज तक जमीन में आया नहीं कराई गई और लोग भटक रहे हैं। जल्द से जल्द जमीन में आया करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी पार्टी की सदस्यता अभियान में जुटी हुई है और वहीं गरीब पीछे जा रहे हैं। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाहन किया।
यह भी पढ़े : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू रक्षा समिति ने निकाला आक्रोश मार्च
यह भी देखें :
दीपक कुमार की रिपोर्ट


