रांची में Cricket Match Ticket Black Marketing का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 फरार

रांची में क्रिकेट मैच टिकट की कालाबाजारी का पर्दाफाश। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 टिकट जब्त किए, जबकि गिरोह के 7 सदस्य फरार हैं।


 Cricket Match Ticket Black Marketing रांची: रांची में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का टिकट हासिल करने की कोशिश कर रहे दर्शकों की परेशानी उस समय और बढ़ गई, जब टिकट की कालाबाजारी को लेकर धुर्वा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरविंद सिंह, प्रियांशु राज और सुधीर कुमार के रूप में हुई है। ये तीनों धुर्वा इलाके के ही रहने वाले हैं और अपने सात साथियों के साथ मिलकर टिकट ब्लैक करने का काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सात अन्य सदस्य फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


Key Highlights

  • रांची में अंतरराष्ट्रीय मैच टिकट की कालाबाजारी करने वाले 3 युवक गिरफ्तार

  • टिकट 5 गुना कीमत पर बेच रहे थे, 7 आरोपी अब भी फरार

  • गिरोह का मास्टरमाइंड विशाल चिक्की बताया गया

  • मजदूरों को कतार में लगवाकर बड़ी संख्या में टिकट खरीदे गए

  • पुलिस ने 13 टिकट बरामद कर सभी को जब्त किया


Cricket Match Ticket Black Marketing

जांच में सामने आया कि इस पूरे ऑपरेशन का सरगना विशाल चिक्की है। उसके साथ जितेन्द्र जायसवाल, अमित टोबो, संतोष कुमार, ऋतिक सिंह, मनीष कुमार और सुमित उर्फ बुच्चा ने मिलकर टिकट ब्लैक मार्केटिंग का पूरा प्लान तैयार किया था। 25 और 26 नवंबर को टिकट काउंटर खुलते ही गिरोह ने बड़ी संख्या में रेजा-कुली और स्थानीय मजदूरों को लाइन में खड़ा कराया। इन लोगों को पैसे देकर एक से अधिक टिकट निकलवाए गए, जिससे गिरोह ने सैकड़ों टिकट जुटा लिये।

Cricket Match Ticket Black Marketing

पुलिस के अनुसार, टिकट मिलने के बाद इन्हें स्टेडियम के वेस्ट गेट काउंटर के आसपास, आम बगान, जेपी मार्केट और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में 5 गुना अधिक दाम पर बेचा गया। अंतरराष्ट्रीय मैच देखने की चाहत में कई लोग ठगी का शिकार हो गए और ब्लैक टिकट खरीदने को मजबूर भी हुए।

Cricket Match Ticket Black Marketing

 टिकट कालाबाजारी की खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को पकड़ा गया और उनके पास से विभिन्न कीमतों के कुल 13 टिकट बरामद किए गए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में है और इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Cricket Match Ticket Black Marketing

रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे टिकट खरीदने के लिए केवल अधिकृत काउंटर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें, ताकि ऐसे गिरोहों की गतिविधियों पर रोक लग सके।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img