अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई, 58 किलो गांजा, 15 लाख नगद के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

पटना : पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कल यानी 27 नवंबर को पटना जिले के रामकृष्णा नगर थानांतर्गत चांगर मोड़ के पास अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की खरीद-बिक्री की सूचना प्राप्त होने पर पटना पुलिस एवं बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

गिरफ्तार सभी अभियुक्त एक संगठित तस्करी गिरोह के सदस्य हैं, जो मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्त थे

आपको बता दें कि पटना पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक मकान से 58 किलोग्राम गांजा, 15,66,900 नकद, 6340 पीस गोगो एवं छह मोबाइल फोन बरामद करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्त एक संगठित तस्करी गिरोह के सदस्य हैं, जो मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्त थे। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास, नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में पटना पूर्वी पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

यह भी पढ़े : भ्रष्टाचारियों और माफियाओं पर सरकार की कड़ी नजर – विजय सिन्हा

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...