Advertisment

महिला थाना परिसर बना जंग का मैदान, सास-बहू में खूब हुई मारपीट, हेलमेट से एक दूसरे पर हुआ वार

गयाजी : गयाजी शहर के महिला थाने में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे सास और बहू के बीच अचानक विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि चंदौती थाना क्षेत्र के बहादुर बीघा के एक पारिवारिक मामले में दोनों पक्षों को महिला थाने बुलाया गया था। लेकिन थाना मे समझोते से पहले ही थाना परिसर मे किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि सास और बहू एक-दूसरे पर टूट पड़ीं

आपको बता दें कि देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि सास और बहू एक-दूसरे पर टूट पड़ीं। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान परिजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति कुछ देर के लिए बेकाबू हो गई। सूत्रों के मुताबिक, मारपीट के दौरान हेलमेट का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे सास गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Gaya Marpeet 1 22Scope News

महिला थाना पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों को अलग कराया

घटना की जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों को अलग कराया। कुछ देर के लिए थाना परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया है और आगे किसी भी तरह की हिंसा नहीं करने की चेतावनी दी है। साथ ही पारिवारिक विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने की अपील भी की गई है।

Gaya Marpeet 22Scope News

यह भी पढ़े : लूटकांड का पर्दाफाश : CSP संचालक से लूट करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...