50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, लूट व हत्या के मामले में थी पुलिस को तलाश

गयाजी : गयाजी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में इमामगंज के डीएसपी कमलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गया रेलवे स्टेशन के समीप से 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी अमर कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस व एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

लूट व हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था

उन्होंने बताया कि गत दिनों जिले के बोधि बीघा थाना क्षेत्र में लूट व हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही थी। पूर्व में इस घटना में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि इस घटना के मास्टरमाइंड अमर कुमार की गिरफ्तारी अभी की गई है। उन्होंने बताया कि इसका पहले से भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। इसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

यह भी पढ़े : पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी का किया भंडाफोड़, 6 तस्कर गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img