पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी का किया भंडाफोड़, 6 तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए कुल 9.178 किलोग्राम चरस जब्त की है। इस कार्रवाई में छह तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, नेपाल और बिहार के आरोपी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, नेपाल से मादक पदार्थ की यह बड़ी खेप मोतिहारी के रास्ते राजस्थान भेजी जा रही थी।

SHO किशन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, राजपत्रित पदाधिकारी भी थे शामिल

सूचना मिलते ही हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें राजपत्रित पदाधिकारी को भी शामिल किया गया था। टीम ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय (कस्तुम) कार्यालय के पास संदिग्ध थार गाड़ी को रोका और उसमें सवार चार लोगों को हिरासत में लिया। गाड़ी की तलाशी के दौरान 7.178 किलोग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों व अतिरिक्त खेप की जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर पुलिस टीम सुगांव स्थित माई स्थान पहुंची, जहां से दो अन्य व्यक्तियों को दो किलोग्राम चरस और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 9.178 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

यह भी देखें :

खेप नेपाल से तस्करी कर बिहार के रास्ते राजस्थान भेजी जा रही थी – पुलिस

पुलिस के अनुसार, यह खेप नेपाल से तस्करी कर बिहार के रास्ते राजस्थान भेजी जा रही थी, जहां इसकी कीमत करोड़ों में होती। गिरफ्तार तस्करों की पहचान यूपी के बंगाली वर्मा और अशोक अग्रवाल, राजस्थान के टीकमचंद गोयल, नेपाल के मेघराज साह, तथा मोतिहारी के सर्वजीत कुमार और कमलदेव राम के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ हरैया थाना में कांड दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और समन्वय का परिणाम है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय इस बड़े नेटवर्क को एक बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़े : भभुआ थाना में चला सफाई अभियान, SP ने किया निरीक्षण, पुलिस को दिया स्वच्छता व जागरूकता का संदेश

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img