कनपटी में गोली मारकर अपराधी हुआ फरार

मधुबनी : मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के बिरौल गांव में सोमवार की बीती रात को बिरौल मुसहरी में अज्ञात अपराधी ने एक युवक को कनपटी में गोली मार दिया। जख्मी युवक की पहचान बिरौल गांव निवासी गणेश कुमार राम के रूप में हुई है। गोली उसके कनपटी में लगा हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए खजौली पीएससी लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। घटना की सूचना पर खजौली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जायजा ले रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े : देर रात अज्ञात अपराधियों ने जग्गा यादव को गोली मारकर किया जख्मी…

यह भी देखें :

अमर कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img