अपराधियों का तांडव जारी : हाई कोर्ट के वकील बबन प्रसाद घायल

रांची: अपराधियों का तांडव जारी –  रांची में एक बार फिर से अपराधी बेखौफ होते जा रहें है। रांची के रातू थाना क्षेत्र के बृजपुर इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने झारखंड हाई कोर्ट के वकील बबन प्रसाद पर गोलियां चला दीं। यह घटना उस समय हुई जब वकील देर शाम अपने घर लौट रहे थे। गोलीबारी की इस घटना में बबन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत आनंद फानन के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, बबन प्रसाद की पीठ में गोली लगी है, और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

अपराधियों का तांडव जारी :

इस मामले पर बात करते हुए पुलिस ने कहा कि वे सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हमला किसी कानूनी मामले के सिलसिले में किया गया हो सकता है।

अपराधियों का तांडव जारी :

बबन प्रसाद पर हुए इस हमले के बाद रांची में अधिवक्ता संघ के सदस्यों में आक्रोश बढ़ गया है। पिछले कुछ समय से वकीलों पर लगातार हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे वकील समुदाय में सुरक्षा को लेकर चिंता उत्पन्न हो गई है। अधिवक्ता संघ ने इस प्रकार की घटनाओं की निंदा की है और न्याय की मांग की है।

जैसे-जैसे इस मामले की जांच आगे बढ़ेगी, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की निगाहें रहेंगी। अपराधियों को पकड़ने और कानून-व्यवस्था को पुनर्स्थापित करने के लिए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img