अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 6 लाख की लूट, हुए फरार, मौके पर पहुंची पुलिस

सिवान : बिहार से सिवान से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सिवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव के नई बाजार के समीप प्रिंस ज्वैलर्स से अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब पांच से छह लाख रुपए के जेवर के लूट कर फरार हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में करीब दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने प्रिंस ज्वेलर्स से आठ लाख रुपए के गहने लेकर बाइक सवार अपराधियों ने फरार हो गए हैं।

Goal 6 22Scope News

मौके पर DIG और SP पहुंचकर घटना का लिया जायजा

वहीं घटना के सूचना मिलने के बाद सिवान के एसपी मनोज कुमार तिवारी व सारण डीआईजी निलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट चुके हैं। वहीं लूट के बाद पूरे दरौंदा बाजार के दुकानदारों में अब डर सताने लगा है। लूट के बाद दुकानदारों में दरौंदा थाने के खिलाफ काफी आक्रोश और गुस्सा देखने को मिला। दुकानदारों का कहना है कि दरौंदा थाना क्षेत्र में आए दिन लूट जैसी घटनाओं को अपराधी अंजाम देते हैं। पुलिस केवल कार्रवाई करने की बात कहती है। वहीं लूट के बाद सारण डीआईजी ने कहा कि जो भी अपराधी इस लूट में शामिल होंगे उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : बेखौफ अपराधियों ने किया अंधाधुंध फायरिंग, मौके से सात खोखा बरामद, कोई हताहत नहीं…

रवि कुमार की रिपोर्ट

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...