अपराधियों ने दिनदहाड़े CSP से की लाखों की लूट, ग्रामीण को लगी गोली

गोपालगंज : गोपालगंज में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े सीएसपी से लाखों रुपए लूट लिए। वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए फरार हो गए। अपराधियों के फायरिंग की वजह से एक ग्रामीण को गोली लग गई। जिन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आज शनिवार को श्रीपुर ओपी के मिश्र बतरहा की है। युवक का नाम आजाद है। यह मिश्र बतारहा का रहने वाला है।

बताया जाता है कि श्रीपुर ओपी के मिश्र बतरहा स्थित एसबीआई के सीएसपी पर एक बाइक सवार तीन अपराधी पहुंचे और हथियार के बलपर लाखों रुपए की लूट की। वहीं भागने के क्रम में अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें स्थानीय युवक आजाद अली को सीने में गोली मार दी। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने बताया कि हथियार के बलपर एसबीआई सीएसपी से लूट की घटना की गई है। टेक्निकल सेल से मदद लेकर मामले में छापेमारी की जा रही है। घटना के उद्भेदन के लिए एसआइटी का गठन किया जा रहा है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img