अपराधियों ने की गोलीबारी, घर में सो रहे लोग बाल-बाल बचे, दरवाजे व दिवालों पर गोली के निशान

मुंगेर : मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर काला पत्थर के समीप रविवार की देर रात करीब एक बजे कुछ हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली आईटीसी के ठेकेदार राजकुमार यादव के घर के गेट और दिवाल में लगी है। गोलीबारी की घटना के बाद जहां घरवालों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Goal 7 22Scope News

जन्माष्टमी की पूजा के बाद घर में सो रहे थे लोग, कुछ देर बाद गोली की आवाज सुनायी दी – परिवार

घरवालों ने बताया कि बीती देर रात सभी जन्माष्टमी की पूजा पाठ करने के बाद घरों में सो रहे थे कि उसी समय बाहर में गोली चलने की आवाज आई। जब घर खोल के देखा गया तो मुख्य गेट पर गोली लगी थी घर के दरवाजे में और दिवाल में गोली लगी थी। जिसके बाद बाहर देखा गया तो बाइक सवार अपराधी भागते नजर आए। वहां गोलीबारी की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि गोलीबारी करने वाले अपराधियों का पता अबतक नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़े : पटना में फिर गोलीबारी, अस्पताल में इलाज करा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

केएम राज की रिपोर्ट

Jharkhand Medical Admission 2026: फर्जी दस्तावेज पर दाखिला रद्द, Verification के...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से दस्तावेज सत्यापन के बाद ही प्रवेश अंतिम रूप से कन्फर्म होगा। फर्जी प्रमाण पत्र मिलने पर...

Ranchi News: चलते ऑटो से कूदी युवती, अपहरण की आशंका पर...

रांची के जगन्नाथपुर थाना गेट के सामने चलती ऑटो से युवती के कूदने से हड़कंप मच गया। लोगों ने अपहरण की आशंका में चालक...

JSSC Special Assistant Teacher Exam 2025: 22 जून से होगी CBT...

JSSC ने विशेष शिक्षा सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी किया। 22 से 24 जून तक रांची में CBT मोड में परीक्षा...