पटना में फिर गोलीबारी, अस्पताल में इलाज करा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

पटना : बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधियों ने गुरुवार की अलहे सुबह एक व्यक्ति को अस्पताल परिसर में गोली मारी दी। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पटना के एक नामी अस्पताल में चंदन मिश्रा इलाज के लिए भर्ती हुए थे। इस दौरान अपराधी उनके कमरे में घुसे और उन्हें गोली मार दी। इस हमले में चंदन बुरी तरह से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार, चंदन को कमरा नंबर-209 में भर्ती किया गया था। इस दौरान कुछ बदमाश कमरे के अंदर आए और उन्होंने चंदन मिश्रा पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि पांच अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पटना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

goal 22Scope News

गोली मारने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए, घटनास्थल पर पहुंचे SSP

आपको बता दें कि गोली मारने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। फिलहाल शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुटी है। चंदन बेऊर जेल से 15 दिनों के लिए पैरोल पर इलाज के लिए पारस अस्पताल आया था और उसे एडमिट किया गया था। इसी दौरान अस्पताल के अंदर पांच अपराधी घुसे और उसको गोली मार दिया। घायल शख्स बक्सर का रहने वाला है। बक्सर में केसरी नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी है। बता दें कि घटनास्थल पर पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के शर्मा सहित पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं और घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

बक्सर में मचा चुका है आतंक

गौरतलब है कि चंदन मिश्रा का नाम बक्सर में कई आपराधिक वारदातों से जुड़ा रहा है। उसकी और शेरु सिंह की जोड़ी ने एक समय बक्सर में दहशत फैला रखी थी। व्यवसायियों से रंगदारी, हत्या और खुलेआम गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम देकर दोनों ने अपराध की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। उधर, बक्सर के औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उन्हें गुरुवार सुबह चंदन मिश्रा को गोली लगने की जानकारी मिली है। फिलहाल पटना पुलिस से संपर्क कर विस्तृत जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि बक्सर में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।

Patna Golibari 22Scope News

यह भी देखें :

चर्चा : गैंगवार या पुरानी दुश्मनी?

घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे पटना-बक्सर गैंगवार का हिस्सा बता रहे हैं तो कुछ पुरानी रंजिश का नतीजा मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पटना और बक्सर में इस घटना से दहशत का माहौल है। व्यवसायियों और आम लोगों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है।

Patna Goli 1 22Scope News

यह भी पढ़े : दानापुर में सुबह-सुबह मच गया हड़कंप, युवक की घर के पास खून से लथपथ मिला शव…

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...