Nawada में अपराधियों ने गोली मार कर की वृद्ध की हत्या

नवादा: नवादा में अपराधियों ने एक बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान कृष्णा महतो के रूप में की गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

घटना नवादा के रोह बाजार की है जहां अपराधियों ने एक वृद्ध की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र ने बताया कि अपराधियों ने डायल 112 की टीम पर दो गोली चलाया था जिसमें एक गोली उसके पिता के सीना में लग गयी और उनकी मौत हो गई। हत्या का आरोपी एक बड़ा गैंग चलाता है और उसी गैंग के बाइक सवार सदस्यों ने वृद्ध की हत्या की है। इधर जानकारी मिल रही है कि रोह थाना की पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Assembly Election को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा एलान, कहा कम से कम…

Nawada Nawada

Nawada

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...

NEET PG 2026: देश में 63,177 PG मेडिकल सीटें, एक साल...

NEET PG 2026-27 के लिए नई PG मेडिकल सीट मैट्रिक्स जारी हुई है। देश में कुल 63,177 सीटें हैं, जिनमें MD-MS की 58,098 सीटें...

Jharkhand News: 9 अक्टूबर को परीक्षा और खेल प्रतियोगिता आमने-सामने, 10वीं...

झारखंड में 9 अक्टूबर को 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा और खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक ही दिन है। छात्र खिलाड़ियों के...