अपराधियों ने ऑनलाइन एक्जाम सेंटर चलाने वाले शख्स को मारी गोली

पटना : बड़ी खबर पटना से है जहां सोमवार की देर रात अपराधियों ने ऑनलाइन एक्जाम सेंटर चलाने वाले शख्स को गोली मार दी। गोपालगंज के रहने वाले सुदेश उर्फ चुनचुन कुमार बाईपास स्थित अपने ऑनलाइन एक्जाम सेंटर से घर लौट रहे थे। तभी घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घर के पास गोली मार दी। राजीव नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर पथ नंदन पुरी कॉलोनी में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

आपको बता दें कि गंभीर रूप से घायल शख्स को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों की माने तो पुलिस काफी देर से घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से पांच गोली बरामद कियास जिसमें तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा है। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।

यह भी पढ़े : पटना SSP कार्यालय में कर रहे हैं क्राइम मीटिंग

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...

Dobhi Drowning Incident: गया के डोभी में आहर में डूबने से...

Dobhi Drowning Incident, गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मिस्त्रीटांड़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गौतम कुमार और...