Aguwani Ghat Bridge Collapse: पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा हटाया जा रहा था, तेज बहाव के कारण गिरा, BRPNNL ने दी सफाई…

पटना: भागलपुर में गंगा नदी पर बने अगुवानी पुल का एक हिस्सा टूट कर गंगा नदी में समा गया। पुल गिरने के बाद विपक्ष एक बार फिर से राज्य सरकार पर हमलावर है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के सभी नेता नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। मामले में अब बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने पुल गिरने के आरोपों का खंडन किया है और कहा कि पुल का हिस्सा दो बार क्षतिग्रस्त होने के बाद निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।

क्षतिग्रस्त पुल के बाकि हिस्सों को हटाया जा रहा है इसी बीच गंगा नदी में जलस्तर में वृद्धि और तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हिस्से का ही एक टुकड़ा गिर गया है। इस हिस्से को भी हटाया जाना था। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने जानकारी दी कि इस पुल का पहला हिस्सा 30 अप्रैल 2022 को और फिर दूसरा हिस्सा 04 जून 2023 को गिरा था। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद डिजाइन की जांच आईआईटी रुड़की के द्वारा कराया गया जिसमें यह पता चला कि पुल का डिजाइन ही खराब था। इसके बाद संवेदक को कार्य रोकने का आदेश दिया गया था और फ़िलहाल पुल में कोई काम नहीं हो रहा था।

क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाया जा रहा है इसी में पानी में तेज बहाव की वजह से वही हिस्सा टूट कर गिरा है जिसे हटाया जाना था। इसके साथ ही संवेदक को हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि वे अपने खर्च पर नए सिरे से क्षतिग्रस्त भाग का काम करवाएंगे। पुल के नए डिजाइन पर काम किया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-           Powergrid सारण और सिवान में लगाएगा एलईडी हाई मास्ट लाइट

Aguwani Ghat Bridge Collapse Aguwani Ghat Bridge Collapse Aguwani Ghat Bridge Collapse

Aguwani Ghat Bridge Collapse

Saffrn

Trending News

पुलिस को मिली कामयाबी, हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा,...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। कल यानी 29 मई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर वार्ड संख्या-6 में सूरज...

SBI की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास, अपने...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किए जाने का...

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 2 IAS अधिकारी सस्पेंड

पटना : चर्चित टेंडर घोटाले के कथित मास्टरमाइंड रिशु श्री से लाभ लेने के आरोप में बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के...

5 दिवसीय भारत दौरे के क्रम में म्यांमार के राष्ट्रपति मिन...

गयाजी : म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग हाइंग शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचे। जहां बिहार के राज्यपाल...

पहली बारिश में ही NH-80 गड्ढे में तब्दील, पुलिस ने किया...

मोकामा : मोकामा के हाथीदह से शुरू होकर मुंगेर होते हुए फरक्का जाने वाली एनएच-80 को प्रशासन ने बाटा मोर के पास बैरिकेड कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img