छठव्रती के घर अचानक पहुंचे डीसी-एसपी-एसडीओ, खाया खरना प्रसाद और छठव्रती को किया नमन, ग्रामीण हुए भावुक

Bokaro: छठ महापर्व की शाम जिले में एक भावुक दृश्य देखने को मिला। बोकारो के उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह और चास की एसडीओ प्रांजल ढांडा और बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ अचानक बेरमो प्रखंड के दक्षिणी पंचायत खटाल स्थित रवि निषाद के साधारण अल्बेस्टर के छोटे घर में पहुंचे।

यहां चल रहे खरना पूजा में शामिल होकर अधिकारियों ने छठव्रती महिला को नमन किया और पूरी सादगी से बने प्रसाद को श्रद्दा के साथ ग्रहण किया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों की आंखों में भावनाएं स्पष्ट देखी जा सकती थीं। आम परिवार के घर में जिले के शीर्ष अधिकारियों का पहुंचना सरकारी पद और जनता के बीच की दूरी को पाटने वाला मानवीय क्षण बन गया।

प्रशासन जनता से अलग नहीं, बल्कि जनता का ही हिस्सा : डीसी अजय नाथ झा 

डीसी अजय नाथ झा ने इस अवसर पर कहा कि छठ महापर्व हमारे समाज की आत्मा है। इसमें न दिखावा है, न भेदभाव। यह आस्था, सादगी और अनुशासन का पर्व है। आपकी श्रद्धा और भक्ति में ही हमारी आस्था है। एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि ऐसे पर्व हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं। प्रशासन जनता से अलग नहीं, बल्कि जनता का ही हिस्सा है।

ग्रामीणों ने बताया कि उनके साधारण घर में इतने बड़े अधिकारियों का आगमन उनके लिए आशीर्वाद जैसा पल था। पास-पड़ोस के लोग भी इस अनोखे दृश्य के साक्षी बनने पहुंच गए। साधारण घर, मिट्टी की सुगंध, सादगी से परिपूर्ण प्रसाद और छठ की लोक भावना, इन सबने इस पल को वास्तव में विशेष और यादगार बना दिया।

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...