Dhanbad: आज धनबाद हिरक रोड स्थित मिलानो होटल में आज सुबह से ही हलचल तेज है । मौका है ‘ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स’ की 8वीं वर्षगांठ का। आमतौर पर लोग सालगिरह पर जश्न मनाते हैं, लेकिन इस संस्था ने खून की कमी से जूझ रहे मरीजों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है।
शिविर में सुबह से ही युवाओं की कतारें देखने को मिलीं
शिविर में सुबह से ही युवाओं की कतारें देखने को मिलीं। पहली बार रक्तदान करने आए युवाओं के चेहरे पर डर नहीं, बल्कि दूसरों की जान बचाने की खुशी और एक नई ऊर्जा साफ झलक रही थी। संस्था के सदस्यों ने बताया कि पिछले 8 सालों से वे समाज के विभिन्न वर्गों की मदद कर रहे हैं, और इस बार का लक्ष्य रिकॉर्ड यूनिट रक्त एकत्र करना है।
‘ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स’ ने आज अपनी स्थापना के 8 साल पूरे कर लिए हैं
सेवा और समर्पण का दूसरा नाम बन चुकी संस्था ‘ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स’ ने आज अपनी स्थापना के 8 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए संस्था द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन की सबसे खास बात रही यहाँ के युवाओं का जोश, जो ‘रक्तदान-महादान’ के संकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाता दिखा। इस क्रम मे इस संस्था के द्वारा सभी रकीविरों को किया गया सम्मानित।
Highlights







