मानवता की सेवा में 8 साल: रक्तदान शिविर में उमड़ा युवाओं का सैलाब

Dhanbad: आज धनबाद हिरक रोड स्थित  मिलानो होटल में आज सुबह से ही हलचल तेज है । मौका है ‘ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स’ की 8वीं वर्षगांठ का। आमतौर पर लोग सालगिरह पर जश्न मनाते हैं, लेकिन इस संस्था ने खून की कमी से जूझ रहे मरीजों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है।

शिविर में सुबह से ही युवाओं की कतारें देखने को मिलीं

शिविर में सुबह से ही युवाओं की कतारें देखने को मिलीं। पहली बार रक्तदान करने आए युवाओं के चेहरे पर डर नहीं, बल्कि दूसरों की जान बचाने की खुशी और एक नई ऊर्जा साफ झलक रही थी। संस्था के सदस्यों ने बताया कि पिछले 8 सालों से वे समाज के विभिन्न वर्गों की मदद कर रहे हैं, और इस बार का लक्ष्य रिकॉर्ड यूनिट रक्त एकत्र करना है।

‘ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स’ ने आज अपनी स्थापना के 8 साल पूरे कर लिए हैं

सेवा और समर्पण का दूसरा नाम बन चुकी संस्था ‘ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स’ ने आज अपनी स्थापना के 8 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए संस्था द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन की सबसे खास बात रही यहाँ के युवाओं का जोश, जो ‘रक्तदान-महादान’ के संकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाता दिखा। इस क्रम मे इस संस्था के द्वारा सभी रकीविरों को किया गया सम्मानित।

Deoghar Birsa Krishi Rath: किसानों की आय बढ़ाने के लिए सड़कों...

Deoghar Birsa Krishi Rath: किसानों को खेती के आधुनिक तरीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के मकसद से देवघर में 'बिरसा...

मंत्री श्वेता गुप्ता ने कहा- बिहार की बेटियां हर क्षेत्र में...

पटना : समाज कल्याण विभाग की मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)...

मुख्यमंत्री ने कहा- JP आंदोलन के हर सेनानी व लोकतंत्र रक्षक...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के ज्ञान भवन में 'संविधान हत्या दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का...