तीन दिन की वीकेंड छुट्टी में घूमने वालों की भीड़, ट्रेनों में लंबी वेटिंग और फ्लाइट किराए में उछाल

रांची: इस सप्ताह झारखंड सहित देशभर में लंबा वीकेंड मिलने से यात्रा करने वालों की भीड़ बढ़ गई है। शुक्रवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, शनिवार को जन्माष्टमी और उसके बाद रविवार की छुट्टी होने से लोग घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन, लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट पाना मुश्किल हो गया है और फ्लाइट किराए में भी भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

13 से 17 अगस्त के बीच दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, वाराणसी, बेंगलुरु जैसे प्रमुख रूटों की ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हैं और वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई है। राजधानी, स्वर्ण जयंती, झारखंड संपर्क क्रांति, गरीब रथ, तपस्विनी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में सभी क्लास में वेटिंग है। 15 अगस्त को रांची-दिल्ली गरीब रथ में 100 से ज्यादा वेटिंग है, वहीं 14 अगस्त की स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस और संबलपुर-जम्मूतवी में सभी क्लास फुल हैं। हटिया एलटीटी सुपर में स्लीपर वेटिंग 70 से ऊपर पहुंच गई है।

हवाई यात्रा के किराए में भी जोरदार उछाल आया है। रांची से दिल्ली के लिए 13 से 15 अगस्त तक किराया ₹6000, मुंबई के लिए 13 अगस्त को ₹8300 और 14 अगस्त को ₹9000, बेंगलुरु के लिए 13 व 14 अगस्त को ₹7,500 और 17 अगस्त को ₹10,000 तक पहुंच गया है। रांची से वाराणसी के लिए 13 अगस्त को ₹9,500 और 14 अगस्त को ₹8,400 का किराया वसूला जा रहा है।

झारखंड टूर एंड ट्रैवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरदीप सहाय के अनुसार, इस अवधि में ट्रेन टिकट उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है और लोगों की इन्क्वायरी काफी बढ़ी है। वहीं, दृष्टि ट्रैवल्स के संचालक शैलेश अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ दार्जीलिंग और गैंगटोक जैसी हिल स्टेशनों की डिमांड भी ज्यादा है।


Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img