Koderma Murder : पिता ने बेटी का काटा सर और गाड़ा बालू के ढेर में फिर…

Koderma Murder : कोडरमा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मरकच्चो थानाक्षेत्र के पंचखेरों नदी के समीप बालू में दबे सर कटा शव बरामद किया गया है। शव बारामदगी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामला ऑनर किलिंग का बताया जा रहा है, जिसे मृतका के पिता और भाई ने अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Deoghar Murder : लहूलुहान हुई सड़क! घात लगाए अपराधियों ने मारा बम, शिक्षक की मौत… 

Koderma Murder : पिता पुत्र ही निकले हत्यारे
Koderma Murder : पिता पुत्र ही निकले हत्यारे

Koderma Murder : युवती की हत्या मामले में पिता और भाई गिरफ्तार

मरकच्चो थाना क्षेत्र के पंचखेरो नदी के समीप कल बरामद की गई सर कटी शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। शव की शिनाख्त मदन पांडे की बेटी निभा पांडे के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए युवती के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें-Ranchi : टॉप फ्लोर से ट्रॉली टूटकर गिरी जमीन पर, मौके पर ही शख्स की मौत, ग्रामीणों ने कर दी… 

ऑनर किलिंग का मामला प्रतीत होने के बाद पुलिस ने मृतका के पिता मदन पांडे, बड़े भाई नीतीश पांडे और छोटे भाई ज्योतिष पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में इस्तेमाल की गई साइकिल, जूट की बोरी और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।

Koderma Murder : मामले की जानकारी देती पुलिस
Koderma Murder : मामले की जानकारी देती पुलिस

हत्या के बाद सैप्टिक टैंक में छिपाकर रखा था शव

जानकारी के मुताबिक 2 फरवरी को ही युवती की हत्या कर दी गई थी और उसके बाद परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था। 2 फरवरी को निभा की हत्या के बाद उसका शव के घर के बाहर निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक दफनाया गया था।

ये भी पढ़ें- Gumla Murder : प्यार में मर्डर! महाकुंभ ले जाने के बहाने प्रेमिका की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार… 

हत्या के दो दिन बाद उसके पिता और दोनो भाई ने मिलकर पहले तो उसका सिर काटा उसके बाद जूट की बोरी में शव को बंद कर उसे पंचखेरो नदी के समीप बालू में छिपा दिया। कल कुछ राहगीरों ने बालू में शव दबे होने की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक के अनुसार शव करीब एक सप्ताह पहले का प्रतीत हो रहा है।

ik45 22Scope News

दूसरे युवक से युवती के थे प्रेम-संबंध

कल जब शव बालू में छिपे अवस्था में बरामद किया गया तो पहले पुलिस ने अज्ञात शव बरामद होने का मामला दर्ज किया और जब पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू किया तो मामला परत दर परत खुलने लगी और यह बातें सामने आई की शव इंटर में पढ़ने वाली निभा पांडे की है।

ये भी पढ़ें- Breaking : 14 फरवरी को होने वाली जैक मैट्रिक और इंटर की परीक्षा स्थगित, ये है वजह… 

Koderma Murder : घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम
Koderma Murder : घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम

मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवती का किसी से प्रेम सम्बन्ध था, जिसकी भनक उसके पिता और भाई को लग गई थी। शुरुआत में परिजनों ने युवती को लड़के से बात करने से मना किया पर युवती ने बात नहीं माना। जिसके बाद पिता-पुत्र ने मिलकर निभा की हत्या कर दी और शव को नदी किनारे बालू में छिपा दिया।

बहरहाल पुलिस ने मृतका के पिता और दोनों भाई को गिरफ्तार करते हुए करवाई में जुट गई है। अपनी साख और इज्जत की खातिर एक बाप ने बेटी और भाई ने अपनी बहन की बलि दे दी और मामले को छिपाने का प्रयास भी किया।

कुमार अमित की रिपोर्ट–

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...