गोपालगंज के Sugar Mill में पेराई शुरू, एमडी ने कहा…

गोपालगंज: गोपालगंज के हरखुआ स्थित विष्णु चीनी मिल में पेराई सत्र 2024 -25 आज सोमवार को बैद्धिक मंतोचारण के चालू हो गया। विष्णु चीनी मिल के निदेशक विजय कुमार बैजोरिया और लालू कुमार बैजोरिया ने पूजा अर्चना के साथ चीनी मिल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में विष्णु चीनी मिल के एमडी किशन कुमार बैजोरिया, महाप्रबंधक पीएस पाणिकर, सहायक प्रबंधक वी के पाठक, टेक्निकल मैनेजर बीके सिंह, प्रोडक्शन मैनेजर एमएस तोमर,वरीय केन मैनेजर के द्विवेदी, मजदूर नेता ताहिर हुसैन सहित कई अधिकारी, मिल के मजदूर और किसान मौजूद थे।

विष्णु चीनी मिल के महाप्रबंधक पीआरएस पाणिकर ने कहा है कि इस वर्ष 55 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। उम्मीद है कि विष्णु चीनी मिल अपना लक्ष्य पूरा करेगा। उन्होंने गन्ना किसानों से अपील किया है कि साफ सुथरा गन्ना मील में लाये और टोकन सिस्टम का पालन करें और लाइन में लगकर गन्ना का तौल करें। अगर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा हो तो केन विभाग या मैनेजमेंट से संपर्क करें। गन्ना किसानों का भुगतान समय समय पर होता रहेगा। किसानों के सहायता के लिए विष्णु शुगर मिल हमेशा तैयार है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  PACS Election के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Sugar Mill Sugar Mill Sugar Mill

Sugar Mill

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...