Commercial Advertisment

Riga Sugar Mill शुरू होने की जगी है उम्मीद, नीलामी की तारीख घोषित

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी के रीगा चीनी मिल के शुरू होने की उम्मीदें बार बार बनती हैं और फिर टूट जाती है। चीनी मिल शुरू होने की एक बार फिर कुछ उम्मीद की किरण जगने लगी है। रीगा चीनी मिल की नीलामी की तारीख 02 सितम्बर को तय की गयी है। इससे पहले भी तीन बार नीलामी की तारीख निकली और फिर टाल दिया गया।

हालांकि इससे पहले यह चीनी मिल एक बार 101 करोड़ रूपये में नीलाम हुआ था लेकिन नीलामी प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया और अब नए सिरे से नीलामी की जाएगी। इस बार चीनी मिल की नीलामी के लिए रिज़र्व अमाउंट 86.50 करोड़ रूपये रखी गई है। मामले में रीगा शुगर कंपनी लिमिटेड के लिक्विडेटर के हवाले से ईख उत्पादक संघ के अध्यक्ष सह किसान नेता नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाली कंपनियों को 16 अगस्त तक 50 लाख रूपये और 31 अगस्त तक 4.३० करोड़ रूपये जमा करना होगा।

नीलामी की प्रक्रिया 2 सितंबर को दोपहर में शुरू होगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी तीन बार नीलामी की प्रक्रिया की गई थी जिसमें पश्चिम बंगाल, गुजरात और कर्नाटक की कंपनियों ने प्रारंभिक राशि जमा भी की लेकिन जमानत की पूरी राशि जमा नहीं करने की वजह से नीलामी को रद्द कर दिया गया था। उन्होंने किसानो से भी अपील की कि वे पत्र लिख कर गृह मंत्री को याद दिलाएं कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान रीगा चीनी मिल को शुरू करने का वादा किया था तो अब अपना वादा निभाएं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Without Ticket यात्रियों पर रेलवे की कड़ी नजर, सूले गए 95 लाख 55 हजार रूपए

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Riga Sugar Mill Riga Sugar Mill Riga Sugar Mill

Riga Sugar Mill

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...