क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड वर्कशॉप का आयोजन, दिल्ली से आए विशेषज्ञ ने सिखाईं खेल की बारीकियां

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा पटना में आवासीय छात्रावास के छात्रों के लिए छह दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मशहूर क्रॉसवर्ड विशेषज्ञ श्री विनायक एकबोटे और श्री संजीव वर्मा ने छात्रों को क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड की बारीकियां सिखाईं। पटना के गायघाट में स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर 10+2 अनुo जाति बालिका आवासीय स्कूल में आयोजित कार्यशाला में दरभंगा, औरंगाबाद, पटना, मधेपुरा, मोतिहारी और गया समेत कुल 10 टीमों ने भाग लिया।

सोमवार से शुरू हुई कार्यशाला में डिजिटल प्रेजेंटेशन, क्विज, वर्कशीट, बुक रीडिंग और ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड के साथ-साथ अंग्रेजी शब्दकोष वर्धन पर भी विशेषज्ञों ने सेशन्स लिए। कार्यशाला के अंतिम दिन शनिवार को छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। प्राधानाचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार विनय, विभाग की ओर से ब्लॉक वेल्फेयर ऑफिसर (मुख्यालय) सुश्री मंजू कुमारी, विभिन्न स्कूलों से आए नोडल शिक्षक कार्यशाला में उपस्थित रहे। CCCC 12.0 में अम्बेडकर स्कूल की कुल 26 टीमों ने दूसरे चरण के लिए क्वॉलिफाई किया है।

यह भी पढ़े : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर RJD 15 सितंबर को करेगी राजभवन पैदल मार्च

यह भी देखें : 

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img