सीयूईटी पीजी परीक्षा: बंद से हो सकते हैं प्रभावित, समय से पहले पहुंचें परीक्षार्थी

रांची: शहर में कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) पीजी परीक्षा गुरुवार को तुपुदाना स्थित आयन डिजिटल केंद्र पर आयोजित होगी। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी और इसमें 13 विभिन्न भाषाओं में प्रश्न पूछे जाएंगे।

हालांकि, भाजपा नेता अनिल टाइगर की मौत के विरोध में आहूत बंद का असर परीक्षार्थियों पर पड़ सकता है। समाचार लिखे जाने तक परीक्षा रद्द होने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई थी। इस संबंध में सीयूईटी के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा निर्धारित समय पर ही आयोजित होगी।

परीक्षा का समय एवं केंद्र पर उपस्थिति
परीक्षार्थियों को सुबह 7:00 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी और शाम 5:30 बजे समाप्त होगी। कुल 23 विषयों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।

यातायात बाधित होने की आशंका, समय से पहले पहुंचे परीक्षार्थी
सीयूईटी के अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे बंद को ध्यान में रखते हुए समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है, जिससे परीक्षार्थियों को असुविधा हो सकती है।

गौरतलब है कि यह परीक्षा केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होती है। परीक्षा के डोमेन सब्जेक्ट का सिलेबस एनसीईआरटी के अनुरूप होगा। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए यह परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।


NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...