साइबर अपराधियों ने किया डीसी के नाम पर ठगी का प्रयास

बोकारो : साइबर अपराधियों ने किया डीसी के नाम पर ठगी का प्रयास- साइबर अपराधियों ने बोकारो डीसी के नाम पर सीओ बीडीओ से ठगी का प्रयास किया. डीसी के नाम से जिले के सीओ-बीडीओ को व्हाटएप मैसेज भेजे. डीसी ने एडमिनिस्ट्रेशन के ग्रुप में अधिकारियों को सचेत किया है.

बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी का व्हाट्सएप बनाकर जिले के कई बीडीओ-सीओ से एमेजन गिफ्ट कार्ड के नाम पर ठगी का प्रयास करने का मामला सामने आया है. इसमें किसी साइबर अपराधी ने अमेजन से गिफ्ट कार्ड खरीदने और अन्य बात कहते हुये ठगी का प्रयास किया है. बोकारो पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

जानकारी के अनुसार बुधवार को बोकारो डीसी के फोटो लगे एक व्हाट्सएप नंबर से उनके अधीनस्थ पदाधिकारियों को मैसेज गया. मैसेज में कहा गया कि मैं एक जरूरी मिटिंग में व्यस्त हूं और सिमित कॉल ही अडेंट कर सकता हूँ. मुझे तुम्हारी जरूरत है. क्या तुम अमेजन गिफ्ट कार्ड का इस्तेमाल करते हो ? साइबर फ्रॉड ने अमेजन गिफ्ट वाउचर की मांग की. जानकारी मिलने के बाद डीसी ने सभी को अलर्ट कर दिया. उसके बाद पुनः गुरुवार को भी दूसरे नंबर से इस प्रकार के मैसेज आया. बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. यह कारनामा साइबर अपराधियों ने ठगी के लिए किया है.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...