• Home
  • Bihar
  • Jharkhand
  • National
  • Politics
  • Crime Reports
  • Live TV
  • RSS
Search
Bihar News , Jharkhand News, Latest News Bihar News , Jharkhand News, Latest News 22Scope News
  • Home
  • Bihar
  • Jharkhand
  • National
  • Politics
  • Crime Reports
  • Live TV
  • RSS
  • Ranchi

साइबर ठगी: प्रशासनिक पदाधिकारी की पत्नी से 45 हजार रुपये की ठगी, साइबर थाना में मामला दर्ज

By
Prashant Kumar Jha
-
06-03-2025
147
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
Copy URL
    साइबर ठगी: प्रशासनिक पदाधिकारी की पत्नी से 45 हजार रुपये की ठगी, साइबर थाना में मामला दर्ज
    साइबर ठगी: प्रशासनिक पदाधिकारी की पत्नी से 45 हजार रुपये की ठगी, साइबर थाना में मामला दर्ज
    Advertisment

    रांची: साइबर अपराधियों ने प्रशासनिक पदाधिकारी रिंकू कुमार की पत्नी को झांसे में लेकर 45 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में रिंकू कुमार ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    Advertisment

    प्राथमिकी के अनुसार, रिंकू कुमार की पत्नी के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उन्हें विश्वास में लिया और बताया कि उनके चाचा के रिश्तेदार बीमार हैं। उनके इलाज के लिए तत्काल 45 हजार रुपये की जरूरत है, लेकिन उनके खाते से रुपये ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। उसने अस्पताल के डॉक्टर को पैसे भेजने के लिए एक यूपीआई नंबर दिया।

    रिंकू कुमार की पत्नी ने पहले 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन जब शेष रकम भेजने में समस्या आई, तो कॉल करने वाले ने क्यूआर कोड भेजकर उस पर पैसे भेजने को कहा। रिंकू कुमार ने दिए गए क्यूआर कोड के जरिए 25 हजार और फिर 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

    बाद में जब उन्होंने बीमार रिश्तेदार की जानकारी ली, तो पता चला कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। ठगी का अहसास होते ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और एसबीआई को भी सूचित किया, लेकिन खाते को होल्ड करने से पहले ही रुपये निकाल लिए गए थे।

    इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है और साइबर अपराधियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Advertisement
    Facebook
    X
    Pinterest
    WhatsApp
    Copy URL
      Previous articleरिश्वतखोरी के गिरफ्त में कोढाअंचल – बिना पैसे के नहीं होता कोई काम
      Next articleराष्ट्रीय लोक अदालत की जागरूकता को लेकर न्यायाधीश ने गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी
      Prashant Kumar Jha

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      Ranchi
      Ranchi

      Ranchi की सड़कों पर उतरे जनवादी संगठन, ईरान हमले के खिलाफ जताया विरोध

      Electricity Tariff Hike: पर बवाल, 59% बढ़ोतरी प्रस्ताव का जनसुनवाई में तीखा विरोध
      Ranchi

      Electricity Tariff Hike: पर बवाल, 59% बढ़ोतरी प्रस्ताव का जनसुनवाई में तीखा विरोध

      ICC Men's T20 World Cup सुपर-8: ईडन गार्डन्स में भारत बनाम वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग
      Ranchi

      ICC Men’s T20 World Cup सुपर-8: ईडन गार्डन्स में भारत बनाम वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग

      Urban Body Election Update: 10 से 20 मार्च के बीच डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष का अप्रत्यक्ष चुनाव
      Ranchi

      Urban Body Election Update: 10 से 20 मार्च के बीच डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष का अप्रत्यक्ष चुनाव

      देवघर में BRAHMOS Missile Factory को सैद्धांतिक मंजूरी, 300 एकड़ जमीन चिह्नित
      Ranchi

      देवघर में BRAHMOS Missile Factory को सैद्धांतिक मंजूरी, 300 एकड़ जमीन चिह्नित

      error: Content is protected !!
      Follow 22Scope ChannelGet Breaking Updates