Advertisment

साइबर ठगी: प्रशासनिक पदाधिकारी की पत्नी से 45 हजार रुपये की ठगी, साइबर थाना में मामला दर्ज

रांची: साइबर अपराधियों ने प्रशासनिक पदाधिकारी रिंकू कुमार की पत्नी को झांसे में लेकर 45 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में रिंकू कुमार ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी के अनुसार, रिंकू कुमार की पत्नी के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उन्हें विश्वास में लिया और बताया कि उनके चाचा के रिश्तेदार बीमार हैं। उनके इलाज के लिए तत्काल 45 हजार रुपये की जरूरत है, लेकिन उनके खाते से रुपये ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। उसने अस्पताल के डॉक्टर को पैसे भेजने के लिए एक यूपीआई नंबर दिया।

रिंकू कुमार की पत्नी ने पहले 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन जब शेष रकम भेजने में समस्या आई, तो कॉल करने वाले ने क्यूआर कोड भेजकर उस पर पैसे भेजने को कहा। रिंकू कुमार ने दिए गए क्यूआर कोड के जरिए 25 हजार और फिर 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

बाद में जब उन्होंने बीमार रिश्तेदार की जानकारी ली, तो पता चला कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। ठगी का अहसास होते ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और एसबीआई को भी सूचित किया, लेकिन खाते को होल्ड करने से पहले ही रुपये निकाल लिए गए थे।

इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है और साइबर अपराधियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Jamshedpur FC Closure Protest: JFC बंद होने के विरोध में सड़क...

Jamshedpur FC Closure Protest: टाटा स्टील द्वारा चलाए जा रहे जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) को बंद करने के फैसले के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: JPSC-JSSC विवाद पर जमशेदपुर में गरमाई राजनीति,...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: सोमवार को जमशेदपुर में डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के बाहर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने एक दिन का बड़ा धरना-प्रदर्शन...

Govindpur Elevated Flyover Protest: फ्लाईओवर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, रणधीर...

Govindpur Elevated Flyover Protest: सोमवार को CPI(ML) ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। इसमें निरसा-गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण की...